आज इन राज्यों में होगी बारिश की बौछार, पहाडी़ इलाकों में बर्फबारी की संभावना, ऐसा रहेगा मौसम का हाल

आज, मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा से लेकर दिल्ली तक बारिश की तीव्रता में वृद्धि की उम्मीद है। पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना भी है।

उत्तर पूर्वी भारत में बारिश की संभावना
29 और 30 मार्च को बारिश की तीव्रता में तेजी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही, उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में 30 मार्च से 01 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

नई दिल्ली में मौसम का हाल
नई दिल्ली में आज, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री की उम्मीद है। आज बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बारिश की संभावना है। 29 मार्च को भी हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 30 मार्च को बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इसके बाद, तापमान में गिरावट की संभावना है।