हरियाणा में शुरू होने वाला है गर्मी का कहर, पडे़गी झुलसाने वाली गर्मी

हरियाणा में हाल ही के दिनों में मौसम ने परिवर्तनशील रवैया दिखाया, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन अब आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद कम ही है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ अब सक्रिय नहीं होंगे। इससे न तो मौसम में कोई बदलाव होगा, न ही बारिश की उम्मीद। कुल मिलाकर, गर्मी का असर लोगों पर और भी अधिक हो सकता है।

एनसीआर क्षेत्र में मौसम की स्थिति

मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा, जिससे उत्तर भारत में मौसम साफ बना रहेगा। इसके चलते तापमान तेजी से बढ़ेगा और लोग गर्मी से परेशान हो सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3% की वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, मंगलवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है, जिससे बादल छाए रह सकते हैं।

किसानों को राहत

किसानों के लिए बारिश न होना राहत की बात है, क्योंकि इस समय गेहूं की कटाई तेजी से चल रही है। बारिश होने से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं, अनाज मंडियों में गेहूं और सरसों की भरमार है। बारिश से मंडी का काम भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे में बारिश की संभावना न होना फसली सीजन के लिए फायदेमंद है।