हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए सामने आए BJP के 6 प्रत्याशियों के नाम, चेक करें लिस्ट

हरियाणा की राजनीति में जोश बढ़ाते हुए, भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए 6 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। यहां है उनके नाम:

  1. गुरूग्राम: राव इंद्रजीत सिंह
  2. फरीदाबाद: कृष्ण पाल गुर्जर
  3. करनाल: मनोहर लाल खट्टर
  4. भिवानी-महेंद्रगढ़: धर्मवीर सिंह
  5. सिरसा: अशोक तंवर
  6. अंबाला: बंतो कटारिया


गुरुग्राम और फरीदाबाद:
मौजूदा सांसद राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर को पुनः चुनावी रण के लिए प्रत्याशित किया गया है।

करनाल:
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद करनाल लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

अंबाला:
रतन लाल कटारिया के निधन के बाद, उनकी जगह पर उनकी पत्नी बंतो कटारिया को प्रत्याशी घोषित किया गया है।