हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए होली इस साल और भी खास बनी है। बीजेपी सरकार ने होली के त्योहार पर उन्हें एक बड़ी सौगात दी है। सरकार ने महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की है, जिससे अब कर्मचारियों को 50% डीए मिलेगा। यह निर्णय 1 जनवरी, 2024 से लागू होगा और कर्मचारियों को बड़ी राहत पहुंचेगी।
भुगतान का विवरण
इस नई बढ़ोतरी के साथ, महंगाई भत्ते का भुगतान अप्रैल 2024 में किया जाएगा, जो मार्च, 2024 के वेतन के साथ आएगा। जनवरी और फरवरी 2024 के महीनों के लिए बकाया का भुगतान मई, 2024 के महीने में किया जाएगा।
हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर उन्हें होली पर सौगात दी है। यह निर्णय कर्मचारियों को आर्थिक रूप से बढ़ी राहत देगा। नई बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2024 से लागू होगी और भुगतान का प्रक्रिया मई, 2024 में पूरी होगी।