हरियाणा में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है। सख्ती बढ़ा दी गई है, नई पाबंदियां लागू कर दी गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और करनाल सहित प्रदेश के 19 जिलों को रेड जोन घोषित किया गया है। साथ ही इन जिलों के बच्चों को वैक्सीनेशन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन बच्चों ने वैक्सीन नहीं ली है उनकी स्कूलों में एंट्री बैन की जाएगी। जिला प्रशासन को नई पाबंदियां लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं। दिल्ली में बढ़ रहे मामलों के कारण एनसीआर से सटे जिलों में पाबंदियां और सख्त की गई है। वहीं प्रदेश में स्कूल बंद रहने की समय सीमा भी 26 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।
हरियाणा के 22 जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले गुरुग्राम, फरीदाबाद और करनाल में सामने आए हैं। वहीं चरखी दादरी, पलवल और नूंह में सबसे कम मरीज मिले।
जिला केस
गुरुग्राम 3897
फरीदाबाद 1106
करनाल 607
सोनीपत 512
अंबाला 508
पंचकूला 441
पानीपत 217
हिसार 178
रोहतक 204
यमुनानगर 168
झज्जर 166
कुरुक्षेत्र 148
भिवानी 114
सिरसा 94
फतेहाबाद 92
चरखी दादरी 41
पलवल 28
नूंह 15