सरकार की ओर से कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद समेत इन 7 जिलों के किसानों को 31 करोड़ का तोहफा।

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने आज घोषणा की कि सरकार ने राबी सीजन 2022-23 में हुए नुकसान के लिए 7 जिलों में 29,438 किसानों को 31 करोड़ का मुआवजा प्रदान किया है।

जिलों के अनुसार मुआवजा

रबी सीजन 2022-23 के तहत मुआवजा जिला सिरसा में 16 करोड़ 42 लाख, रेवाड़ी में 10 करोड़ 31 लाख 65 हजार, भिवानी में 1 करोड़ 89 लाख, कैथल में 1 करोड़ 44 लाख, कुरुक्षेत्र में 1 करोड़ 36 लाख, फरीदाबाद में 35,900 और जिला पंचकूला में 18 हजार रुपये का क्लेम जारी किया गया।

सरकार का किसानों के प्रति समर्थन

मंत्री ने बताया कि सरकार ने पिछले 9 वर्षों में किसानों के हित में कई निर्णय लिए हैं और इसका परिणाम यह है कि इन वर्षों में लगभग 11 हजार करोड़ रुपए मुआवजे के रूप में सीधे किसानों के खातों में पहुंचाए गए हैं।

फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं

उन्होंने बताया कि सरकारी उपायों के कारण अब किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं होती, और फसल की मंडी में ले जाने से पहले ही 72 घंटों के अंदर पैसा मिल जाता है। साथ ही, सूक्ष्म सिंचाई के क्षेत्र में भूमि का विस्तार भी हुआ है, जो किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं प्रदान कर रहा है।