गुरुग्राम में रैपिड मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचएमआरटीसी) ने मेट्रो किराए में बढ़ोतरी की योजना बनाई है। वर्तमान में मेट्रो का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 35 रुपये है। नई किराया राशि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा निर्धारित मेट्रो किराए को ध्यान में रखकर तय की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए अगले महीने एचएमआरटीसी बोर्ड की बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के मुख्य सचिव(chief Secretary) विवेक जोशी करेंगे।
12.85 किमी लंबे रूट पर 11 स्टेशन
गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो डीएलएफ साइबर सिटी से लेकर सेक्टर-56 तक चलती है, जिसकी कुल लंबाई 12.85 किलोमीटर है। इस रूट पर 11 स्टेशन हैं, जिनमें प्रमुख स्टेशन शामिल हैं:
- सिकंदरपुर
- डीएलएफ फेज-2
- बैलवेडियर टावर
- मोलसरी एवेन्यू
- साइबर सिटी
- सेक्टर-42-43
- सेक्टर-55-56
अक्टूबर महीने में रैपिड मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 13.77 लाख रही। इनमें से 6.24 लाख यात्री डीएमआरसी(DMRC) के माध्यम से आए जबकि 7.52 लाख यात्री सिर्फ रैपिड मेट्रो में चढ़े।
सेक्टर-55-56 बना सबसे व्यस्त स्टेशन(Sector-55-56 became the busiest station)
रैपिड मेट्रो का सबसे व्यस्त स्टेशन सेक्टर-55-56 रहा, जहां से 1.84 लाख यात्रियों ने यात्रा की। अक्टूबर में ही मेट्रो से 2.78 करोड़ रुपये का revenue मिला है।
राजस्व बढ़ाने के लिए मुख्य सचिव के निर्देश(Chief Secretary’s instructions to increase revenue)
हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी ने रैपिड मेट्रो का राजस्व बढ़ाने के लिए कई अहम कदम उठाने के आदेश दिए हैं:
- मेट्रो स्टेशन और पिलर्स पर विज्ञापन के लिए ई-बोली के माध्यम से अनुमति दी जाएगी।
- मेट्रो स्टेशन पर दुकानें किराए पर चढ़ाई जाएंगी।
एचएमआरटीसी ने इन उपायों को जल्द लागू करने की योजना तैयार की है ताकि मेट्रो संचालन से होने वाले राजस्व में इजाफा किया जा सके।
यात्रियों पर असर
किराया बढ़ोतरी से गुरुग्राम के यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा। हालांकि, रैपिड मेट्रो शहर के सबसे व्यस्त रूट्स में से एक है और हजारों यात्रियों के लिए रोजाना सफर का अहम साधन बनी हुई है।
