दिल्ली के प्रदूषण से निजात पाने के लिए और बर्फीली जगहों पर जाने का मन है? आपको दूर जाने की जरूरत नहीं है! दिल्ली के 400 किमी के दायरे में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप शुद्ध हवा में सांस ले सकते हैं और बर्फबारी का आनंद उठा सकते हैं। आइए, जानते हैं इन 5 हिल स्टेशनों के बारे में जहां आप खूबसूरत बर्फबारी का मजा ले सकते हैं।
भीमताल
दिल्ली से 300 किमी की दूरी पर स्थित है और यह अपनी सुंदर झीलों के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान 4,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। सर्दियों के समय यहां पर्यटकों की काफी भीड़ होती है। भीमेश्वर महादेव मंदिर, भीमताल झील, और सैयद बाबा की मजार जैसी जगहें यहां देखने के लिए जरूर जाएं।
नौकुचियाताल

यह एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जो दिल्ली से 300 किमी की दूरी पर है। यह जगह बड़ी झीलों और घने चीड़ के पेड़ों से घिरी हुई है। यहां पर आपको नौकुचियाताल झील, हनुमान मंदिर, और जंगलिया गांव घूमने का मौका मिलेगा।
सातताल

सातताल नैनीताल और भीमताल के करीब है और सात झीलों का संगम है। यहां 4,500 फीट की ऊंचाई पर खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य का आनंद ले सकते हैं। बर्फबारी के दौरान यहां फोटोग्राफी, बर्ड वॉचिंग, और बोटिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।
रानीखेत

अगर आप बर्फ से ढके पहाड़ों को देखना पसंद करते हैं, तो रानीखेत जरूर जाएं। यह जगह 6,100 फीट की ऊंचाई पर है और सर्दियों में यहां अच्छी बर्फबारी देखने को मिलती है। आप रानी झील, रानीखेत गोल्फ कोर्स, और मनकामेश्वर मंदिर जैसी जगहों पर घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं।
चैल

चैल चंडीगढ़ से लगभग 110 किमी की दूरी पर स्थित है। यह खूबसूरत पहाड़ी स्थान 2,250 मीटर की ऊंचाई पर है और चीड़ और देवदार के जंगलों से घिरा हुआ है। यहां आप चैल पैलेस, काली का टिब्बा, साधुपुल झील, और चैल सैंक्चुअरी जैसी जगहों का दौरा कर सकते हैं।