दिल्ली की इन 5 जगहों को माना जाता है भूतिया, जाने से पहले जरूर जान लें नाम

दिल्ली, देश की राजधानी, अपने ऐतिहासिक और प्रसिद्ध स्थलों के लिए मशहूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहाँ कुछ ऐसी जगहें भी हैं जो भूतिया मानी जाती हैं? इन जगहों पर जाने से पहले जानें इनके बारे में।

1. फिरोज शाह कोटला किला:

20240504 2033555057502808692897266

यहाँ के बारे में कहा जाता है कि सूरज ढलने के बाद जिन्न घूमते हैं। हर गुरुवार, लोग मोमबत्तियां, अगरबत्तियां, और प्रसाद चढ़ाकर उन्हें खुश करने की कोशिश करते हैं।

2. संजय लेक और संजय वन:

20240504 2034236783037831952883903

यह जगह एक बूढ़ी औरत के बारे में चर्चित है, जो सफेद कपड़े पहने दिखाई देती है। यहाँ शाम को टहलते समय आपको अजीब एहसास हो सकता है, जैसे किसी ने धक्का दिया हो।

3. भूली भटियारी का महल:

20240504 203454734738059144972070

इस महल में अक्सर रोने की आवाजें सुनी जाती हैं। शाम के बाद यहां जाना बैन है। रात के समय यहाँ डरावनी आवाजें सुनने को मिलती हैं।

4. जमाली कमाली:

20240504 203525634752799290780451

यहाँ पर भूत-प्रेत के होने की मान्यता है। आसपास के लोग कहते हैं कि यहाँ अजीबोगरीब जानवरों की आवाजें सुनाई देती हैं, जिससे लोग डर जाते हैं।

5. खूनी दरवाजा:

20240504 2035522644380511358205169

खूनी दरवाजा भी एक हॉन्टेड प्लेस है, जहाँ तीन राजकुमारों की बेरहमी से हत्या की गई थी। स्वतंत्रता सेनानियों को भी यहाँ फांसी दी गई थी। लोगों का मानना है कि उनकी आत्माएं अब भी यहाँ भटकती हैं।