मौसम खेल रहा है आँख मिचौली, कहीं बरसात तो कहीं लू, दिल्ली के साथ साथ इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

देशभर में मौसम में बदलाव का अनुभव किया जा रहा है, जहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई क्षेत्रों में बारिश और लू का अलर्ट जारी किया है। विभिन्न राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। यहां जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल।

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की संभावना

IMD के अनुसार, 28-31 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

नई दिल्ली में बारिश की संभावना

नई दिल्ली में आज का तापमान 20 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच है। आज यहां हल्की बारिश की संभावना है, जो कल भी जारी रहेगी।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

लखनऊ में आज भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में भी हल्की बारिश की आशंका हैं।

बिहार में मौसम का हाल

पटना और किशनगंज जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

असम-मेघालय में भारी बारिश की संभावना

आज से 30 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है, जिसमें बिजली गिरने की संभावना भी है।

उत्तराखंड में हिमपात की संभावना

उत्तराखंड में भी चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा का अलर्ट

29 से 31 मार्च तक हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है, जिसके साथ ओलावृष्टि और हिमपात की संभावना भी है।

लू का अलर्ट

29 मार्च तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, सौराष्ट्र, कच्छ, गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में लू चलने की संभावना है। आज कोंकण और गोवा में गर्म और आर्द्र मौसम की संभावना है।

इस तरह, देशभर में मौसम के अलर्ट के साथ बर्फबारी से लेकर बारिश और लू की संभावना है।