दिल्ली के स्कूलों में घोषित हुई गर्मियों की छुट्टियां, जानें कब से हो रही हैं शुरु

देशभर के कई राज्यों में बढ़ती गर्मी ने आम जनता को परेशानी में डाल दिया है। इस बीच, गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए पुडुचेरी ने अपने सभी निजी और सरकारी स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है।

img 20240430 1235285995182451110676057


गर्मी की शुरुआत के साथ पुडुचेरी में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, पुडुचेरी के सभी सरकारी और निजी स्कूल 29 अप्रैल से 5 जून तक बंद रहेंगे। 6 जून से सभी स्कूल फिर से खुलेंगे।

img 20240430 123500898816900467610120

दिल्ली में स्कूलों की छुट्टियाँ
दिल्ली में आधिकारिक छुट्टियों की सूची जारी की गई है। इसके अनुसार, स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियाँ रहेंगी। अन्य महत्वपूर्ण छुट्टियाँ इस प्रकार हैं:

17 जुलाई: मुहर्रम
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
26 अगस्त: जन्माष्टमी
16 सितंबर: ईद-ए-मिलाद
2 अक्टूबर: गांधी जयंती
9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर: विंटर ब्रेक
12 अक्टूबर: दशहरा
17 अक्टूबर: वाल्मिकी जयंती
31 अक्टूबर: दिवाली
15 नवंबर: गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर: क्रिसमस
स्कूलों का विंटर ब्रेक 1 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक रहेगा।

यूपी में स्कूलों का समय बदला
यूपी के ज्यादातर स्कूलों में 13 और 15 मई से गर्मी की छुट्टी शुरू हो जाएगी। गर्मी के कारण स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर दिया गया है। मदरसों के समय में भी बदलाव किया गया है, जो अब सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेंगे।

img 20240430 1235145379867206498170292

बिहार में स्कूलों का समय बदला
बिहार में गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक रहेगा। इसके बाद खाना परोसा जाएगा, और प्राइवेट स्कूल 11 बजे तक ही ऑपरेट होंगे।

एएमयू में छुट्टियाँ

img 20240430 1240356618420693710445259

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में भी गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। एएमयू और उससे जुड़े संस्थानों मलप्पुरम, मुर्शिदाबाद, और किशनगंज सेंटर में 16 जून से 30 जुलाई तक छुट्टियाँ रहेंगी। एएमयू से जुड़े स्कूलों में 16 जून से 15 जुलाई तक छुट्टियाँ रहेंगी।