दिल्ली में 152 पार्किंग स्थलों पर स्मार्ट पार्किंग सिस्टम लागू होगा

नई दिल्ली क्षेत्र में भीड़भाड़ और पार्किंग समस्याओं को कम करने के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (New Delhi Municipal Council) (एनडीएमसी) ने 152 पार्किंग स्थलों पर स्मार्ट पार्किंग सिस्टम लागू करने की मंजूरी दे दी है। यह निर्णय बुधवार को हुई परिषद की बैठक में लिया गया। इस पहल के तहत, पार्किंग स्थलों की लाइव ऑक्यूपेंसी की जानकारी एनडीएमसी (NDMC)के मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगी।

कैसे काम करेगा स्मार्ट पार्किंग सिस्टम

एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने बताया कि यह प्रणाली पार्किंग स्थलों (system parking spots) की केंद्रीय निगरानी (Central Monitoring) सुनिश्चित करेगी। इसके लिए एक विशेषज्ञ एजेंसी को काम पर रखा जाएगा, जो परियोजना को 10 वर्षों तक संचालित करेगी। सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक बाजार क्षेत्रों में और रात 11 बजे तक गैर-बाजार क्षेत्रों में पार्किंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

शहरी विकास और अन्य प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

स्मार्ट पार्किंग के साथ, एनडीएमसी ने शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए शहरी कला एवं संस्कृति मंच (Urban Arts & Culture Forum)(UACF) और शहरी डिजाइन मंच (urban design forum)(UDF) की स्थापना को मंजूरी दी।

  • यूएसीएफ (UACF) सार्वजनिक कला को बढ़ावा देने में सलाह देगा।
  • यूडीएफ(UDF) परिवहन और भूनिर्माण से जुड़े मुद्दों पर काम करेगा।

परिषद की अन्य प्रमुख मंजूरियां

  • ई-वाहन: कार्यालय उपयोग के लिए 28 इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद।
  • पुस्तकालय निर्माण: नई दिल्ली क्षेत्र में आधुनिक पुस्तकालयों का निर्माण।
  • जल टैंकर खरीद: अतिरिक्त जल टैंकरों की व्यवस्था।
  • सार्वजनिक टॉयलेट रखरखाव: संचालन और मरम्मत के लिए निविदा स्वीकृत(Tender accepted.)

विधायक की गैरमौजूदगी पर सवाल

बैठक में एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने नई दिल्ली क्षेत्र के विधायक की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, “यह परिषद की लगातार तीसरी बैठक है जिसमें विधायक उपस्थित नहीं हुए। यह नई दिल्ली के निवासियों के लिए गंभीर और दुखद स्थिति है।”

इस नई पहल से नई दिल्ली क्षेत्र में यातायात और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार की उम्मीद की जा रही है।