दिल्लीवालों को लू और गर्मी से राहत ! वीकेंड पर फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी! मौसम विभाग के अनुसार, आगामी वीकेंड को दिल्ली में बारिश के संकेत हैं। 18, 19 और 20 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाओं की भी संभावना है। यह बारिश न केवल ठंडक लाएगी बल्कि तापमान भी होगा सामान्य।

दिल्ली का तापमान

इस सप्ताह, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच की संभावना है।

नोएडा के मौसम का हाल

नोएडा में भी आसमान आज और कल साफ रहेगा, लेकिन 19 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। यहां भी तेज हवाओं की उम्मीद है। नोएडा में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच की संभावना है।