दिल्लीवालों ! रात में बेहद खूबसूरत होता है दिल्ली के इन जगहों का नजारा, नाइट आउट के लिए बेस्ट हैं ये प्लेस

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और रात को बाहर घूमने की जगह ढूंढ रहे हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन स्थान हैं जो आपको जरूर पसंद आएंगे। दिल्ली में दिन और रात के नजारे अलग होते हैं, और रात में यहां की रोशनी का जादू दिल को छू लेता है।

1. इंडिया गेट: दिल्ली की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक, इंडिया गेट है। यह जगह फ्री में घूमने के लिए शानदार है। रात के समय लाइट्स के बीच यहां की सुंदरता देखने लायक होती है।

2. पंडोरा रोड: अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो पंडोरा रोड आपके लिए सही जगह है। यहां दिन और रात दोनों में खाने का मजा लिया जा सकता है। भीड़ कभी कम नहीं होती, इसलिए आपको हर समय यहां एक जश्न जैसा माहौल मिलेगा।

3. जामा मस्जिद: भारत में इस्लामिक संस्कृति की प्रमुख पहचान, जामा मस्जिद रात में खासतौर पर खूबसूरत होती है। यहां स्वादिष्ट खाने का आनंद लें और रात की शांति का अनुभव करें।

4. लाल किला: एक ऐतिहासिक स्मारक के रूप में प्रसिद्ध लाल किला, दिल्ली की शोभा बढ़ाता है। हर साल लाखों पर्यटक इसे देखने आते हैं। रात को लाइट एंड साउंड शो का अनुभव अनोखा होता है।

5. बंगला साहिब: कनॉट प्लेस में स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा रात भर खुला रहता है। यहां आप अकेले, परिवार, या दोस्तों के साथ आ सकते हैं। यहां की शांतिपूर्ण वातावरण मन को सुकून देता है।

6. मुरथल: यह जगह दिल्ली से थोड़ी दूर हरियाणा में है, लेकिन दिल्ली के लोगों की पसंदीदा जगह है। यहां रात में परिवार के साथ खाने का आनंद ले सकते हैं और दोस्तों के साथ नाइट आउट कर सकते हैं।