दिल्ली में लोगों का होने वाला है गर्मी से बुरा हाल, गर्मी बरसाएगी आग, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

दिल्ली में अब गर्मी का कहर शुरू हो गया है, जहां तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्लीवासियों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जिसके चलते घर से बाहर निकलना कठिन हो जाएगा।

गर्मी का हाल

20240506 1413225406118852915038493

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, दिल्ली में अभी तक हीटवेव जैसी गंभीर स्थिति नहीं है, लेकिन तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

सुबह का हाल

20240506 1412355342922975846889891

रविवार को दिल्ली में सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ, जहां सुबह न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच, दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहने की उम्मीद है।

अन्य राज्यों में बारिश की संभावना
वहीं, दक्षिणी राज्यों में स्थिति थोड़ी अलग है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, और तमिलनाडु में बारिश होने की संभावना है, जो 7 मई से तेज हो सकती है। इससे इन क्षेत्रों में राहत मिल सकती है।

दिल्ली में बढ़ती गर्मी से बचने के लिए सावधान रहें और ज़रूरी उपाय करें।