यात्रीगण कृपया ध्यान दें! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जल्द होने जा रहा है बड़ा बदलाव, दूसरे स्टेशन का उपयोग करें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से संबंधित एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। जल्द ही इस स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा, न ही ट्रेनें यहां से रवाना होंगी। आइए, जानते हैं क्यों और कब होगा ये बदलाव।

20240502 1920296149936129718690311

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन: एक व्यस्त केंद्र

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश का दूसरा सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है, जहां से हर राज्य और शहर के लिए ट्रेनें चलती हैं। रोजाना सैकड़ों ट्रेनें यहां से रवाना होती हैं और ठहरती हैं। लेकिन अब, इस स्टेशन से कई राज्यों के लिए ट्रेनें नहीं मिलेंगी, जिसमें यूपी, बिहार, पंजाब, और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल हैं। इससे यात्रियों को कठिनाई हो सकती है।

ट्रेनों का ठहराव और गाड़ियों का रुख बदलेगा

20240502 192104920329038121649547

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को आकर्षक बनाने के लिए जल्द काम शुरू होने वाला है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह कार्य लोकसभा चुनाव के बाद प्रारंभ हो सकता है। इसके कारण, यहां रुकने वाली सैकड़ों ट्रेनों का ठहराव स्थल बदल जाएगा और ट्रेनें दिल्ली के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भेजी जाएंगी।

इस कदम के पीछे क्या है कारण?

20240502 1921319142895563648704706

बता दें कि 2023 के बजट में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का प्रावधान किया गया था। हालांकि, इसके लिए अभी तक टेंडर जारी नहीं हुए हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद जून में इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा। टेंडर के जारी होने के बाद अगले छह महीनों में पुनर्विकास का काम शुरू हो जाएगा।