अब आजमगढ़ से दिल्ली के लिए चलेगी राजधानी बस, 12 घंटे में पहुंचेगी आनंद विहार, जानें कौनसा है रुट

आज़मगढ़ से दिल्ली के आनंद विहार तक की यात्रा अब और भी सरल हो गई है। स्थानीय डिपो से मंगलवार को सुबह 10 बजे राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा की शुरुआत की गई।

img 20240430 2054353835520749894850436

यह बस भंवरनाथ, अतरौलिया, अकबरपुर होते हुए पूर्वांचल और यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए लगभग 12 घंटे में आनंद विहार पहुंचेगी।

img 20240430 2054163325535985654058912

दूसरी बस का समय

इसके अलावा, आनंद विहार से दिन में 11 बजे दूसरी बस आज़मगढ़ के लिए रवाना होगी। इस नई बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में राहत मिलेगी।

बसों का किराया

img 20240430 2055426409822516003428768

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को शनिवार की रात दो बसें प्राप्त हुईं, जिन्हें आज़मगढ़ से दिल्ली के लिए चलाया जा रहा है। बसों का किराया अन्य बसों से 10% अधिक होगा, लेकिन इनकी तेज़ सेवा और कम स्टॉपेज के चलते यह यात्रा सुविधाजनक साबित होगी।

कम स्टोपेज, तेज यात्रा

img 20240430 2056047754677959314404494

आज़मगढ़ डिपो के एआरएम अवधेश कुमार पाल ने जानकारी दी कि परिवहन निगम को दो रोडवेज बसें मिली हैं, जो सुबह 10 से 10:30 बजे आज़मगढ़ से और करीब 11 से 11:30 बजे तक दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से रवाना होंगी। इन बसों के स्टॉपेज कम हैं, जिससे यात्रियों को तेज़ और सुविधाजनक सेवा मिलेगी।