नोएडा गाजियाबाद में अब सुबह के 4 बजे तक लीजिए बार के मजे, सरकार के इस फैसले से टूरिज्म होगा बूस्ट

नोएडा और गाजियाबाद के रेजिडेंट्स के लिए खुशखबरी! अब आप भी दिल्ली की तरह देर रात तक बार और पब का मजा ले पाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार नोएडा और गाजियाबाद में टूरिज्म को बूस्ट करने के लिए बार के खुले रहने का समय बढ़ाने पर विचार कर रही है।

शुक्रवार शनिवार की नाइटलाइफ

20240507 161936 14018666331525490637

हर शुक्रवार और शनिवार की रात को पार्टी का माहौल बनता है, और अक्सर लोग अपने दोस्तों के साथ बार या पब में जाते हैं। लेकिन बार के जल्दी बंद होने से पार्टी करने वालों की मस्ती पर ब्रेक लग जाता था।

सरकार के विचार

अब सरकार बार को सुबह 4 बजे तक खोलने पर विचार कर रही है। बार मालिकों ने भी सरकार से दिल्ली और गुरुग्राम की तरह देर रात तक बार खोलने की मांग की है।

प्रिवी रेस्तरां

20240507 161916 14719754570587176349

नोएडा और गाजियाबाद के बार के खुलने का समय बढ़ाने की चर्चा के बीच, जानते हैं दिल्ली के उन बार और रेस्तरां के बारे में जो सुबह 4 बजे तक खुले रहते हैं। कनॉट प्लेस का प्रिवी रेस्तरां लॉबी लाउंज, हाई-फाई माहौल और मॉडर्न-चिक डिजाइन के लिए जाना जाता है।

आरएसवीपी क्लब

अगर आप बार लवर हैं, तो सूर्या होटल का क्लासी RSVP क्लब आपकी पसंद बन सकता है। यहां रात के 4 बजे तक धमाकेदार पार्टी होती है। सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए, यहां बेफिक्र होकर मस्ती की जा सकती है।

नोएडा और गाजियाबाद में बार के समय को बढ़ाने के फैसले से नाइटलाइफ को नया रंग मिलेगा और पार्टी लवर्स के लिए यह एक बेहतरीन मौका होगा।