अब हिमाचल से दिल्ली के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों के आराम के साथ साथ होंगी पर्यावरण हितैषी

हिमाचल के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! अब शिमला से दिल्ली के लिए जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों की सेवा शुरू होने वाली है। ग्रीनसेल मोबिलिटी सॉल्यूशस ने दिल्ली से शिमला के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा का ऐलान किया है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो पर्यावरण-हितैषी एवं आरामदायक सेवाओं के लिए लगातार बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उठाया गया है।

देशभर के 100 से अधिक शहरों में इलेक्ट्रिक बसों की सेवा

ग्रीनसेल मोबिलिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ इको देवेंद्र चावला ने इस उपलब्धि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस सेवा के माध्यम से उनका मिशन पर्यावरण हितैशी, सुविधाजनक और तकनीक से संचालित परिवहन के समाधान प्रदान कर शहरों में यात्रा की सुविधा को सुधारने के साथ ही टेलपाइप उत्सर्जन को कम करना और हरियाली से भरपूर भविष्य सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश में 327 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने हाल ही में 327 नई इलेक्ट्रिक बसों का ऐलान किया है। इनमें 297 छोटी बसें शामिल हैं जिनमें सामान रखने की व्यवस्था भी है। इसके साथ ही वॉल्वों बसों और राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा के तहत नई बसें शामिल होंगी। यह उद्योग की मजबूती को दर्शाता है और यात्रा के लिए एक सुविधाजनक विकल्प प्रदान करता है।