भारतीय रेलवे ने दिल्ली से वैष्णो देवी कटरा तक वंदे भारत के समय में किया बदलाव, अब यह रहेगा नया समय, लीजिए रुट और ठहराव की जानकारी

नई दिल्ली से वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का समय बदल गया है। इस बार यह ट्रेन पिछले समय की तुलना में 5 मिनट पहले रवाना होगी।

रिवाइज्ड शेड्यूल
नॉर्दर्न रेलवे ने बदलाव के संबंध में बयान जारी किया। अब ट्रेन संख्या 22440, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी।

रूट:
यह ट्रेन जम्मू और कश्मीर को राजधानी दिल्ली से जोड़ती है और नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी, कटरा जाती है।

ठहराव:
ट्रेन संख्या 22439/22440 नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चार रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी – अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, पठानकोट कैंट और जम्मू तवी।

अतिरिक्त जानकारी:

इस ट्रेन में कुल 16 कोच हैं, जिसमें एसी चेयर कार व एग्जिक्युटिव चेयर कार हैं।
ट्रेन की शुरुआत 3 अक्टूबर 2019 को गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री पियूष गोयल ने की थी।
इस ट्रेन के कोच भारत में चेन्नई की इंटीगरल कोच फैक्ट्री (ICF) में बनाए गए हैं।