अगर आपको भी शौक है मोमोज खाने का तो दिल्ली की ये जगहें है आपके लिए बेस्ट, तो एक बार जरुर लीजिए आनंद

मोमोज के शौकीनों के लिए दिल्ली स्वर्ग समान है। यहां आपको हर कोने पर लजीज और तरह-तरह के मोमोज का आनंद लेने का मौका मिलेगा। दिल्ली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी मोमोज के स्वाद का बढ़ता प्रचलन देखने को मिल रहा है। आज हम आपको दिल्ली की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप स्वादिष्ट मोमोज का आनंद ले सकते हैं।

यशवंत प्लेस

यशवंत प्लेस में सौ से अधिक प्रकार के मोमोज मिलते हैं। यहां मिलान फूड, चिमनी सिज़्ज़लर्स, बांबू चॉपस्टिक्स और चाइनीज गार्डन जैसी दुकानों पर आप टेस्टी मोमोज का स्वाद ले सकते हैं।

यति द हिमालयन किचन

हौज खास और सीपी में स्थित यति द हिमालयन किचन में आपको तिब्बती व्यंजन का असली स्वाद मिलेगा। यहां झोल मोमोज, नेवारी मोमोज और शेजवान मोमोज जैसी विशेषताएं आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।

ब्राउन शुगर

जीके1 मार्केट में स्थित ब्राउन शुगर के ओजी वीट मोमो काफी लोकप्रिय हैं। बेसिल चिकन, पनीर, मक्का और चिकन शेजवान जैसे विकल्पों के साथ-साथ यहां की चटनी और ग्रेवी भी बहुत पसंद की जाती है।

कबीला मोमोज

गौतम नगर मार्केट में किशोर रोड पर स्थित इस दुकान में गरम, तीखे और क्रिस्पी मोमोज का आनंद लें। यहां के स्वादिष्ट मोमोज आपको जरूर पसंद आएंगे।

दिल्ली हाट

दिल्ली हाट में Momo Mia शॉप (अरुणाचल प्रदेश स्टॉल) पर मणिपुर स्टॉल के फ्राइड मटन मोमोज और पोर्क मोमोज का स्वाद जरूर चखें। यहां आपको देश के विभिन्न हिस्सों के स्ट्रीट फूड का भी आनंद मिलेगा।

सेक्टर 18

सेक्टर 18 के मेट्रो स्टेशन के पास आपको बहुत सारे खाने के विकल्प मिलेंगे। यहां शाम 5 बजे के बाद टेस्टी मोमोज का आनंद लें। खास तौर पर पनीर कुरकुरे मोमोज ट्राई करें।

इन सभी जगहों पर जाकर आप दिल्ली के बेहतरीन मोमोज का आनंद ले सकते हैं। अगर आप दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों पर स्वादिष्ट मोमोज का मजा लेना न भूलें!