दिल्ली में इन दिनों चलने वाली है लू, बचने के लिए घूमे हिमाचल के इन हिल स्टेशनों पर

दिल्ली में 7 से 10 मई के बीच भयंकर लू की चेतावनी दी गई है। अगर आप इस गर्मी से बचना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश के पांच खूबसूरत हिल स्टेशनों का रुख कर सकते हैं।

कसौली

20240506 1758296990053457802320885

कसौली हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है। यह जगह अपने शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। यहां आप हरी-भरी घाटियों और फूलों से सजी जगहों का आनंद ले सकते हैं।

चैल

20240506 1758447672761054757028057

चैल समुद्र तल से 2250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। चैल को पटियाला के राजा ने खोजा था और यह एक छोटे लेकिन सुंदर हिल स्टेशन के रूप में विकसित हुआ है।

स्पीति घाटी

20240506 1758593903213557290756066

स्पीति घाटी 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और चारों तरफ हिमालय की पहाड़ियों से घिरी हुई है। यहां की बर्फ से ढकी पहाड़ियां और दूर-दूर तक फैली वादियां आपका मन मोह लेंगी।

मनाली

20240506 1759134539178044274683521

मनाली हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। यहां आप बर्फीली पहाड़ियों, हरी-भरी वादियों और नदियों के सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं।

धर्मशाला

20240506 175945595235684233973840

धर्मशाला कांगड़ा जिले में स्थित है और दलाई लामा का निवास स्थान है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और मंदिरों की शांति आपको अद्भुत अनुभव देगी। आप यहां भागसुनाग मंदिर और तिब्बती संस्कृति का आनंद ले सकते हैं।

इन हिल स्टेशनों की यात्रा करके आप दिल्ली की गर्मी से राहत पा सकते हैं और प्रकृति की सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं।