दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका! डीडीए की नई हाउसिंग स्कीम हुई लॉन्च

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने सिरसपुर और लोकनायक पुरम में नई आवासीय योजना के तहत कुल 828 फ्लैट्स की बिक्री की घोषणा की है। इस योजना के लिए 18 मार्च से बुकिंग शुरू होगी

इस योजना के तहत सिरसपुर में 624 एलआईजी (LIG) यूनिट्स और लोकनायक पुरम में 204 ईडब्ल्यूएस (EWS) फ्लैट्स बेचे जाएंगे। यह पहल दिल्ली में किफायती आवास की मांग को देखते हुए शुरू की गई है।

स्पेशल छूट और बुकिंग प्रक्रिया

डीडीए के अनुसार, यह योजना ‘सबका घर आवास योजना 2025’ से अलग होगी। समाज के वंचित वर्गों को 25% की विशेष छूट दी जाएगी, और फ्लैट्स ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर बेचे जाएंगे।

फ्लैट्स की कीमत कितनी होगी?

  • सिरसपुर: ₹17.4 लाख से ₹17.7 लाख
  • लोकनायक पुरम: ₹27 लाख से ₹28.4 लाख

डीडीए ने स्पष्ट किया है कि इन कीमतों में पानी कनेक्शन शुल्क शामिल नहीं होगा।

द्वारका कार्मिक आवास योजना 2025

इसके अलावा, डीडीए ने ‘द्वारका सामुदायिक सेवा कार्मिक आवास योजना 2025’ भी शुरू की है। इस योजना के तहत द्वारका सेक्टर 19B में 349 फ्लैट्स की पेशकश की गई है।

किन्हें मिलेगा फायदा?

  • केवल गोल्फ व्यू कोंडो के कानूनी फ्लैट मालिकों के कर्मचारी ही इन फ्लैट्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • प्रत्येक आवेदक सिर्फ एक फ्लैट खरीदने के लिए पात्र होगा
  • फ्लैट्स की प्लिंथ एरिया 50 वर्गमीटर होगी और कीमत ₹32.5 लाख होगी।

पंजीकरण और नीलामी की प्रक्रिया

  • पंजीकरण: 18 मार्च से शुरू, अंतिम तिथि 24 मार्च
  • बिक्री प्रक्रिया: 29 मार्च से ऑनलाइन ई-नीलामी के जरिए होगी।

घर खरीदने का सही मौका!

दिल्ली में किफायती आवास पाने की इच्छा रखने वालों के लिए यह बेहतर अवसर हो सकता है। इच्छुक लोग जल्द से जल्द डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।