आज आई सोने के दामों में तेजी, जानिए आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सोने का भाव

8 मई 2024 को सोने के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। देशभर में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के दामों में 350 रुपये तक की तेजी देखी जा रही है। 24 कैरेट गोल्ड के दाम ₹72,400 प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि गोल्ड अब एक नई रेंज में ट्रेड हो रहा है और जल्द ही यह ₹75,000 के पीक पर पहुंच सकता है।

चांदी के भाव में स्थिरता

20240508 1320543991337835465881089

चांदी के दाम ₹85,100 प्रति किलोग्राम पर स्थिर हैं।

शहरों में सोने के ताजा दाम

दिल्ली: 22 कैरेट गोल्ड ₹66,510 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट गोल्ड ₹72,390 प्रति 10 ग्राम।
मुंबई: 22 कैरेट गोल्ड ₹66,360 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट गोल्ड ₹72,390 प्रति 10 ग्राम।
अहमदाबाद: 22 कैरेट गोल्ड ₹66,410 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट गोल्ड ₹72,440 प्रति 10 ग्राम।
अन्य शहरों में गोल्ड के दाम

चेन्नई: 22 कैरेट ₹66,410, 24 कैरेट ₹72,440
कोलकाता: 22 कैरेट ₹66,360, 24 कैरेट ₹72,390
गुरुग्राम: 22 कैरेट ₹66,510, 24 कैरेट ₹72,540

सोने की शुद्धता की पहचान

20240508 1321225276419478315189077

सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉलमार्क का ध्यान रखें। 24 कैरेट सोने में 99.9% शुद्धता होती है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। हॉलमार्क सोने की गुणवत्ता की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा तय किया जाता है।

24 और 22 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन उससे आभूषण बनाना मुश्किल है। इसलिए 22 कैरेट गोल्ड सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है, जिसमें कुछ मात्रा में अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं।

सोने की खरीदारी करते समय हॉलमार्क का ध्यान जरूर रखें ताकि आपको गुणवत्तायुक्त सोना मिले।