दिल्ली के इन अस्पतालों में फ्री में करवाएं इलाज, यहां हर बीमारी का मिलेगा बेहतरीन उपचार

दिल्ली सिर्फ घूमने और खाने के लिए ही नहीं, बल्कि इलाज के लिए भी मशहूर है। देश के हर कोने से लोग यहां इलाज कराने के लिए आते हैं। आइए, जानते हैं कि कौन से अस्पताल आपको मुफ्त में बेहतरीन इलाज प्रदान करते हैं।

एम्स, दिल्ली

एम्स दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध अस्पताल है। यहां आपको सभी बीमारियों का इलाज मिलेगा। एम्स में मरीजों का मुफ्त या लो कॉस्ट ट्रीटमेंट किया जाता है। यहां इलाज के लिए जनरल वॉर्ड्स में भर्ती होते हैं, जहां अधिकांश चीजें मुफ्त होती हैं। नजदीकी मेट्रो स्टेशन एम्स है। पर्चा भरकर आपका इलाज शुरू हो जाएगा।

सफदरजंग अस्पताल

सफदरजंग अस्पताल दिल्ली का सबसे बड़ा केंद्रीय सरकारी अस्पताल है। यहां पैर के नाखून से लेकर सिर के बाल तक हर बीमारी का इलाज होता है। यह अस्पताल 24 घंटे मुफ्त में इलाज की सुविधा प्रदान करता है। आयुष्मान कार्ड से रजिस्ट्रेशन कराकर आप अपने मनपसंद विभाग में इलाज करवा सकते हैं।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल

कनॉट प्लेस में स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल की स्थापना 1954 में हुई थी। यह दिल्ली के बेहतरीन सरकारी अस्पतालों में से एक है। यहां विशेष विभाग, ऑपरेटिंग कमरे, नैदानिक प्रयोगशालाएं और रेडियोलॉजी सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में कुल 1532 बिस्तर हैं और नजदीकी मेट्रो स्टेशन पटेल चौक है। पर्चा बनवाकर इलाज शुरू कर सकते हैं।

राजीव गांधी अस्पताल

रोहिणी सेक्टर 5 में स्थित राजीव गांधी अस्पताल 1996 में स्थापित हुआ था। यह दिल्ली के सबसे बेहतरीन अस्पतालों में से एक है। यहां 100 से अधिक सलाहकार, 500 नर्सिंग स्टाफ और 150 रेजिडेंट डॉक्टर हैं। यह दिल्ली में मुफ्त कैंसर उपचार के लिए जाना जाता है। यहां 302 बिस्तर हैं। इलाज के लिए लाइन में लगकर पर्चा बनवाना होता है, जिसके बाद आपकी चिकित्सा शुरू हो जाती है।