दिल्ली की मेट्रो एप्प और स्टेशन से खरीदे जायँगे मेले के टिकट

सूरजकुंड मेले में जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। इस बार उन्हें मेले के टिकट दिल्ली मेट्रो की मोबाइल ऐप, वेबसाइट और मेट्रो स्टेशनों से मिल सकेंगे। यह सुविधा दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) और हरियाणा पर्यटन निगम के बीच हुए एक समझौते के तहत प्रदान की जा रही है।

मेला 7 फरवरी से, टिकट मिलेंगे आसान तरीके से

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला, जो देश के सबसे बड़े हस्तशिल्प मेलों में से एक है, हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस बार मेला 7 फरवरी 2025 से 23 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा। पहले मेले में टिकट खरीदने के लिए लोगों को लंबी लाइनें लगानी पड़ती थीं, जिससे उनका समय बर्बाद होता था। लेकिन अब दिल्ली मेट्रो ऐप और वेबसाइट के जरिए टिकट खरीदने की प्रक्रिया सरल और तेज हो जाएगी।

नई व्यवस्था के तहत टिकट कहां मिलेंगे?

इस समझौते के तहत, सूरजकुंड मेले के टिकट डीएमआरसी मोमेंटम 2.0 ऐप पर मिलेंगे। इसके अलावा, मेट्रो स्टेशनों और मेले के कार्यक्रम स्थल पर पांच फिजिकल काउंटर भी होंगे, जहां लोग टिकट खरीद सकेंगे। डीएमआरसी ने इसके प्रचार के लिए मेट्रो स्टेशनों पर डिजिटल स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग संदेश और सार्वजनिक घोषणाएं भी की जाएंगी।

पार्किंग और अन्य सुविधाएं

डीएमआरसी के द्वारा दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए 10 पार्किंग स्थलों का प्रबंधन भी किया जाएगा। इससे मेले में आने वाले लोग पार्किंग की समस्या से मुक्त हो सकेंगे।

समझौता तीन साल के लिए

यह समझौता तीन साल तक वैध रहेगा, और इसे आपसी सहमति से बढ़ाया भी जा सकता है। यह कदम भारत इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के टिकटों की बिक्री के बाद एक और सफलता के रूप में देखा जा रहा है, जिसे DMRC मोमेंटम 2.0 ऐप के जरिए बेचा गया था।

इस नई व्यवस्था से मेले में आने वाले लोग अब आसानी से टिकट खरीद सकेंगे, जिससे उनकी यात्रा और अनुभव और भी बेहतर हो जाएगा।