होली से पहले बदलेगा दिल्ली का मौसम, पहले बढे़गा तापमान फिर होगी इन जगहों पर बरसात

होली के पहले उत्तर भारत में गर्मी का आगाज हो गया है। दिनों में धूप के कारण तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। दिल्ली-NCR में तापमान की अचानक वृद्धि के कारण लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि, सुबह-शाम ठंडी हवा की जरूरत है, जो धीरे-धीरे खत्म हो रही है। आगामी दिनों में दिल्ली-NCR का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

अगले 5 दिनों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 5 दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज, बिजली और तेज हवाओं की संभावना है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, यनम और बिहार में बारिश की उम्मीद है।

आज का मौसम अनुमान

आज के अनुसार, दिल्ली-NCR का आसमान साफ रहेगा। धूप के साथ तापमान में वृद्धि की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रह सकता है। उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के भी पूरे आसार हैं।

बिहार में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना

होली से पहले बिहार में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। आने वाले दिनों में प्रदेश में तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना है। पटना समेत दक्षिणी भागों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि वहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।