दिल्लीवासी इन तीन दिन हो जाएं बारिश के स्वागत के लिए तैयार, पारे के 37 डिग्री तक जाने की है संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में 28, 29 और 30 मार्च को बारिश हो सकती है। गुरुवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। रात में एक से दो जगहों पर बरसात हो सकती है। शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को भी बारिश की संभावना है। इन तीन दिनों में बारिश के साथ हमें मौसम में ठंडक मिलेगी।

31 मार्च से 3 अप्रैल तक कैसा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, 31 मार्च (रविवार) से मौसम साफ रहेगा। अप्रैल के पहले दिन और तीन अप्रैल को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके बाद चार दिन मौसम कमोबेश एक जैसा रहेगा।

37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
IMD के मुताबिक, दिल्ली में 28 मार्च को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। 29 मार्च को पारा 36 डिग्री, 30-31 मार्च को 35 डिग्री तक जा सकता है। अप्रैल के पहले दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है जो 2 अप्रैल को बढ़कर 35 और तीन को 36 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। इस बारिश के बाद, थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन ध्यान दें, गर्मी फिर से बढ़ सकती है।