दिल्ली मेट्रो का शॉकिंग फैसला! अब ग्रीन लाइन पर दो-दो रूट, जानें नया टाइमटेबल

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ग्रीन लाइन मेट्रो (बहादुरगढ़-कीर्ति नगर-इंद्रलोक) के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएमआरसी ने इस रूट पर अब हर सोमवार से शुक्रवार तक दो लूप में मेट्रो चलाने का फैसला किया है। इससे मेट्रो की फ्रिक्वेंसी बढ़ेगी और यात्रियों को कम इंतज़ार में ट्रेन उपलब्ध होगी।

दो नए लूप्स कैसे काम करेंगे?

  1. पहला लूप: ब्रिगेडियर होशियार सिंह (बहादुरगढ़) से कीर्ति नगर तक सीधी मेट्रो
  2. दूसरा लूप: मुंडका से इंद्रलोक तक सीधी मेट्रो सेवा

अब कीर्ति नगर से हर मेट्रो बहादुरगढ़ तक जाएगी, यानी हर दूसरी ट्रेन का इंतज़ार अब नहीं करना पड़ेगा।

कैसे बदल जाएगा सफर?

  • इंद्रलोक से बहादुरगढ़ जाने वाले यात्रियों को राजधानी पार्क स्टेशन पर उतरकर बहादुरगढ़ की मेट्रो पकड़नी होगी।
  • ब्रिगेडियर होशियार सिंह से इंद्रलोक जाने वालों को अशोक पार्क मेन स्टेशन पर इंटरचेंज करना होगा।

इस बदलाव से मेट्रो की ट्रिप टाइमिंग में औसतन 17 सेकेंड की बचत होगी, जिससे ग्रीन लाइन पर दो अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा सकेंगी।

शनिवार-रविवार को व्यवस्था रहेगी पहले जैसी

वर्किंग डेज़ (सोमवार से शुक्रवार) को यह नया सिस्टम लागू होगा, जबकि शनिवार और रविवार को मेट्रो सेवा पुराने रूट्स और सिस्टम के मुताबिक ही चलेगी।

क्यों लिया गया यह फैसला?

डीएमआरसी का कहना है कि यात्रियों की प्रतिक्रिया और बहादुरगढ़ से कीर्ति नगर औद्योगिक क्षेत्र तक के आवागमन को बेहतर करने के मकसद से यह बदलाव किया गया है।