दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे जल्द ही होगा शुरु, दिल्ली के साथ पश्चिम यूपी को भी मिलेंगी सुविधाएं

12 हजार करोड़ की लागत से तैयार हो रहा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे इस महीने से दिल्लीवासियों के लिए यातायात में आरामदायक बदलाव लाएगा।

img 20240501 072233219121033738665231

6-लेन का यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से शुरू होकर शास्त्री पार्क, खजूरी खास, मंडोला बागपत, खेकड़ा में ईपीई इंटरचेंज, शामली, सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाएगा।

यातायात में होगी राहत

212 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे पूर्वी दिल्ली से देहरादून और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों तक यात्रा को आसान बनाएगा।

img 20240501 0722467765374614542006204

इसका तीसरे और चौथे चरण का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही सोनिया विहार से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जंक्शन को खोल दिया जाएगा।

निर्माण चार हिस्सों में

एक्सप्रेसवे का निर्माण चार हिस्सों में हो रहा है। बागपत से सहारनपुर तक का निर्माण दो हिस्सों में और अक्षरधाम से ईपीई जंक्शन (खेकड़ा) तक का काम भी दो हिस्सों में हो रहा है।

img 20240501 0722578979860856293781421

पहले चरण में, अक्षरधाम से सोनिया विहार (यूपी बॉर्डर) तक 14.75 किमी का हिस्सा एलिवेटेड होगा, जो गीता कॉलोनी से होते हुए मंडोली तक पहुंचेगा। दूसरे पैकेज में सोनिया विहार से ईपीई जंक्शन तक 16.45 किमी का रास्ता बनाया जा रहा है।

जल्द खुलने की उम्मीद

img 20240501 0723079157907992398109946

अक्षरधाम से सोनिया विहार तक पूरा मार्ग एलिवेटेड होने के कारण समय अधिक लग रहा है, लेकिन दूसरे चरण में अधिकतर हिस्सा सामान्य है, जिससे यह जल्दी तैयार होगा। उम्मीद है कि अगस्त तक यह मार्ग तैयार हो जाएगा और लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।