दिल्ली एनसीआर में तीन दिन तक बारिश के आसार, पारे में भी होगा इजाफा

धीरे-धीरे गर्मी का इशारा

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी के बाद अब तामपान में धीरे-धीरे इजाफा होने लगा है। इस सप्ताह दिल्ली-एनसीआर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। बारिश के संकेत भी।

15-16 फरवरी: साफ मौसम और धूप का आनंद

गुरुवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। दिल्लीवालों को धूप का आनंद लेने का मौका मिलेगा। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। शुक्रवार को भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह कोहरा होगा।

17-18 फरवरी: धूप के साथ बढ़ेगा पारा

17 फरवरी (शनिवार) को भी मौसम साफ रहेगा, पर सुबह कोहरा और धुंध हो सकती है। 18 फरवरी को पारा 27 डिग्री तक पहुंच सकता है, पहली बार इस साल।

19-20 फरवरी: बारिश की संभावना

19 फरवरी को मौसम बिगड़ने की संभावना है। बादल छाए रहेंगे और रात तक हल्की बारिश हो सकती है। 20 फरवरी को भी बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

21 फरवरी: लगातार तीसरे दिन बारिश की संभावना

21 फरवरी को भी हल्की बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में थोड़ी सी गिरावट हो सकती है।