दिल्ली में बच्चों को घुमाने के लिए बेस्ट 5 जगह, कम खर्चे में फुल मौज-मस्ती करेंगे बच्चे

दिल्ली में बच्चों को मजेदार और ज्ञानवर्धक अनुभव देने के लिए कई जगहें हैं। यहां कम खर्चे में बच्चों को नई चीजों की खोज और मस्ती का मौका मिलेगा। आइए, जानते हैं दिल्ली में बच्चों के लिए 5 बेस्ट टूरिस्ट प्लेस:

नेहरू प्लेनेटेरियम

नेहरू प्लेनेटेरियम बच्चों के लिए एस्ट्रोनॉमी के बारे में सीखने की शानदार जगह है। यहां स्पेस से सोलर सिस्टम तक की जानकारी मिलती है। बच्चों की फीस केवल 30 रुपए है, जिससे यह सस्ती और जानकारीपूर्ण जगह है।

नेशनल रेल म्यूजियम

रेलगाड़ी का इतिहास और टॉय ट्रेन की सैर के लिए नेशनल रेल म्यूजियम एक बेहतरीन विकल्प है। यहां बच्चे ट्रेन के बारे में सीखते हुए सफर का आनंद ले सकते हैं।

म्यूजियम ऑफ इल्यूजन्स

यहां ऑप्टिकल इल्यूजन और इल्यूजन के इतिहास की जानकारी मिलती है। किसी भी उम्र के बच्चे इस म्यूजियम का मजा ले सकते हैं। बच्चों की फीस 520 रुपए है।

वेस्ट टू वंडर

यहां दुनिया के 7 अजूबों को स्क्रैप से बनाया गया है। बच्चों को इनके बारे में जानने और इतिहास की जानकारी देने के लिए यह जगह बहुत ही आकर्षक है।

गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस

बच्चों के लिए गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस एक अच्छी जगह है। यहां हरे लॉन और पत्थर की मूर्तियों के साथ बच्चों को 5 इंद्रियों का अनुभव कराया जा सकता है।

इन जगहों पर जाकर बच्चों को नया ज्ञान, रोमांच, और मस्ती का अनुभव होगा।