Delhi Weather: कुछ दिखाई नहीं दे रहा… सुबह-सुबह कोहरे की सफेद चादर में छिप गया दिल्ली-NCR, मौसम की ये कैसी लीला?

नई दिल्ली: बुधवार और गुरुवार को हल्की राहत के बाद आज सुबह फिर एक बार दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की सफेद चादर छाई हुई है। दिन निकलने से पहले ही कोहा घना हो गया था। सुबह यह स्थिति है कि दूर तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश की भी भविष्यवाणी की है। उससे पहले कोहरा दिल्लीवालों के लिए परशानी बन रहा है। घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई है।

सुबह-सुबह सफेद चादर से ढंका दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार अल सुबह से ही कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। कोहरे के घना होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर की बालकनी से सामने की बिल्डिंग भी ओझल दिख रही है। दो दिन तक तेज धूप ने लोगों को भीषण ठंड और शीतलहर से राहत दी थी, लेकिन आज मौसम ने फिर करवट मारते हुए पारे को और लुढ़का दिया है। शनिवार और रविवार को बारिश के बाद ठंड में और इजाफा देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में आज और आगे कैसा रहेगा मौसम?
स्काईमेट के अनुसार, 19 दिसंबर 2024 को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम रहा था। 11 जनवरी को बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 10 से 12 जनवरी 2025 के बीच एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। वहीं, अरब सागर से आने वाली नम हवाओं के कारण यह सिस्टम अधिक मजबूत रहेगा। 11 जनवरी 2025 को दिल्ली/एनसीआर में छिटपुट बारिश गरज-चमक के साथ होने की संभावना है। इस सिस्टम के आगे जाने के बाद अगले हफ्ते की शुरुआत में तापमान फिर से गिर सकता है। इसके साथ ही घना कोहरा लौट सकता है।