नमो भारत ट्रेन: अब बस नहीं, ट्रेन से आधे समय में दिल्ली से मेरठ, और वो भी सस्ते किराए में!

आनंद विहार और न्यू अशोक नगर से मेरठ तक शुरू होने वाली नमो भारत ट्रेन सेवा से दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को मिलेगी लंबी यात्रा से मुक्ति। अब जाम और थकान का सामना नहीं करना होगा।

किराए में सस्ती, यात्रा में तेज़ी

आनंद विहार से मेरठ साउथ तक स्टैंडर्ड क्लास में सिर्फ 130 रुपये में 35 मिनट में सफर। बस से यात्रा करने पर एक घंटे का समय और ज्यादा खर्च होता है।

50 लाख यात्रियों ने किया भरोसा,

आंकड़ा हुआ पारनमो भारत ट्रेनों में यात्रा करने वालों की संख्या 50 लाख के पार। गाजियाबाद और मेरठ साउथ स्टेशनों से सबसे ज्यादा यात्रियों का रुझान।

अंडरग्राउंड स्टेशन से मिलेगा नया अनुभव


आनंद विहार अंडरग्राउंड स्टेशन जल्द ही यात्रियों के लिए खोला जाएगा, जिससे दिल्ली-मेरठ का सफर और भी आरामदायक होगा।

आरआरटीएस कॉरिडोर का विस्तार: यात्रा होगी और भी आसान


2024 में दुहाई से मोदी नगर नॉर्थ और मोदी नगर से मेरठ साउथ तक यात्रा की दूरी बढ़ेगी, जिससे ट्रेन सेवा की क्षमता बढ़ेगी।