दिल्ली से चंडीगढ़ सिर्फ 2 घंटे 48 मिनट में: ये ये स्टॉप रहेंगे शामिल

नई दिल्ली – दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच ट्रेन यात्रा को और तेज़ और सुविधाजनक बनाते हुए, ट्रेन नंबर 22447 यात्रियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन गई है। अब यह ट्रेन सिर्फ 2 घंटे 48 मिनट में आपको नई दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचा देगी।

ट्रेन का शेड्यूल और किराया

  • नई दिल्ली से प्रस्थान: सुबह 5:50 बजे
  • चंडीगढ़ में आगमन: सुबह 8:38 बजे
  • किराया: केवल ₹845

स्टॉपेज की सूची:(List of stoppages)

यह ट्रेन यात्रा के दौरान निम्नलिखित प्रमुख स्टेशनों पर रुकती है:

  1. नई दिल्ली (NDLS)
  2. अंबाला कैंट जंक्शन (UMB)
  3. चंडीगढ़ (CDG)
  4. आनंदपुर साहिब (ANSB)
  5. ऊना हिमाचल (UHL)
  6. अंब अंडोरा (AADR)

यात्रियों के लिए लाभ

तेज गति और कम समय में यात्रा के साथ, यह ट्रेन यात्रियों के लिए समय और पैसे दोनों की बचत करेगी। खासकर ऑफिस जाने वाले प्रोफेशनल्स और फ्रीक्वेंट ट्रैवलर्स के लिए यह एक बड़ा तोहफा है।

अब चंडीगढ़ की खूबसूरत पहाड़ियों और आनंदपुर साहिब जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंचना और भी आसान हो गया है।