```
```
आतंकी हमले के गंभीर इनपुट को देखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नई दिल्ली एरिया मंगलवार रात से ही छावनी में तब्दील हो गया है। दिल्ली पुलिस, एनएसजी, व पैरा मिलिट्री फोर्स ने नई दिल्ली जिले की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पैरा-मिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया था।
नई दिल्ली एरिया को अभेद किले के रूप में तब्दील कर दिया गया था। जमीन से आसमान तक सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। राजपथ पर 500 सीसीटीवी कैमरों के अलावा राजपथ से जुड़े मार्गों पर 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरें लगाए गए हैं। इन कैमरों के कई जगह कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इनमें भारी संख्या में पुलिसकर्मी 24 घंटे नजर रख रहे हैं।