Yamuna River Flood: डूबा रही दिल्ली को

Yamuna Flood Delhi : यमुना का जल स्तर इस बार रिकार्ड तोड़ रहा है जिसके चलते लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के निचले इलाकों में पानी बहुत भर चुका है जिससे लोग दूसरे लोगों का सहारा ले रहे हैं। NDRF की टीम लगातार रेस्क्यू मे लगी है। दिल्ली के स्तिथि पानी के चलते बहुत ही खराब होती दिखाई दे रही है। दिल्ली मेट्रो भी इसके चलते प्रभावित हुई है।।

जानिए यमुना का लेवल

आज सुबह यानि गुरुवार के दिन यमुना का जलस्तर 208.46 मिटर तक पहुँच गया जो की आज तक का रिकार्ड है । यह जलस्तर बुधवार रात को 208.05 मिटर था। जिसके चलते आस पास के इलाकों में काफी फुट तक पानी भर चुका है जिससे सभी लोग और प्रशासन परेशान है।

रूट किए बंद

इस बढ़ते जलस्तर से कई रास्ते बंद करने पड़ रहे हैं जैसे की रिंग रोड से मथुरा जाने का रोड तथा अन्य। साथ मे दिल्ली ट्राफिक पुलिस की तरफ से निर्देश दिए जा रहे बार बार की कहाँ कहाँ जलभराव है की आम लोग उन रास्तों पे जाने से बचें। बाढ़ का पानी भैरों मार्ग तक पहुँच गया है। निजामुद्दीन पुल से ito की और जाने वाला रोड भी बंद है। मजनू का टीला और वजीराबाद भी जलभराव के कारण यातायात बाधित हैं..

पीने के पानी की आएगी दिक्कत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरिवाल का घर भी बाढ़ग्रस्त। काफी जगह खाली करवाई जा रही है। साथ ही में अरविन्द जी ने दिल्ली में पीने के पानी की कमी के आसर दिखाए है। उन्होंने कहा की बाढ़ के चलते कुछ वाटर ट्रीट्मन्ट प्लांट बंद है जिसके चलते दिल्ली मे पीने के पानी की 25 प्रतिशत तक कमी हो सकती है