सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

नए साल से पहले सोने-चांदी के दामों में बदलाव जारी है। आज, 20 दिसंबर को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। सराफा बाजार के मुताबिक, सोने के दाम में 330 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम में 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है।

इस गिरावट के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 76,950 रुपये और 1 किलो चांदी की कीमत 90,500 रुपये तक पहुंच गई है।


देशभर में सोने-चांदी के ताजा भाव

22 कैरेट सोने की कीमतें:

  • भोपाल और इंदौर: ₹70,450
  • दिल्ली, जयपुर, लखनऊ: ₹70,550
  • हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई: ₹70,400

24 कैरेट सोने की कीमतें:

  • भोपाल और इंदौर: ₹76,850
  • दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹76,950
  • हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू, मुंबई: ₹76,850
  • चेन्नई: ₹76,800

18 कैरेट सोने की कीमतें:

  • दिल्ली: ₹57,720
  • कोलकाता और मुंबई: ₹57,600
  • भोपाल और इंदौर: ₹57,640
  • चेन्नई: ₹58,150

चांदी के दाम:

1 किलो चांदी का भाव ₹90,500 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।