दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी: अब जयपुर सिर्फ 3 घंटे दूर, नया एक्सप्रेसवे ट्रायल पर फ्री में खुला!

दिल्ली से जयपुर जाने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब जयपुर का लगभग 300 किलोमीटर का सफर आप महज 3 घंटे में पूरा कर पाएंगे।
जयपुर-बांदीकुई लिंक एक्सप्रेसवे का ट्रायल रन 2 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होता है।
अभी तक इस रूट से जाने में 5 घंटे तक लगते थे, लेकिन अब आधा वक्त और कम खर्च में सफर होगा।

ट्रायल के दौरान 10 दिन तक फ्री में करें सफर

अभी यह नया एक्सप्रेसवे 10 दिन के ट्रायल रन पर है और इस दौरान कोई टोल टैक्स नहीं लिया जा रहा।
हालांकि, हर गाड़ी का एंट्री रिकॉर्ड टोल प्लाजा पर जरूर दर्ज हो रहा है। दिल्ली वालों के लिए ये बेहतरीन मौका है इस रूट को पहले एक्सपीरियंस करने का, वो भी बिना पैसे दिए

67 KM लंबा हाईवे, ₹1368 करोड़ की लागत

जयपुर से बांदीकुई तक बना यह लिंक एक्सप्रेसवे 67 किलोमीटर लंबा है, जिसे ₹1368 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है।
यह बांदीकुई से सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ता है, जिससे दिल्ली-जयपुर के बीच का सफर अब और ज्यादा स्मूद और फास्ट हो गया है।

क्या है इस रूट की खासियत?

  • लोहे के ऊंचे गार्डर दोनों साइड और बीच में – ताकि जानवरों की वजह से कोई हादसा ना हो
  • सेफ्टी स्टैंडर्ड पूरी तरह फॉलो किए गए हैं
  • बेहद खूबसूरत हाईवे, जहां रुककर सेल्फी लेने का भी मन करेगा

दिल्ली के यात्री हुए फिदा, बोले – अब ये रास्ता ही बेस्ट है

दिल्ली की एक एविएशन कंपनी के जनरल मैनेजर तनवीर सिद्दीकी ने पहले ही दिन इस नए लिंक एक्सप्रेसवे से सफर किया।
उन्होंने कहा:

“जयपुर से दिल्ली आना अब मज़ेदार और आसान हो गया है। रास्ता इतना अच्छा है कि कई बार रुककर सेल्फी लेनी पड़ी। समय और पेट्रोल दोनों की बचत हो रही है।”

दिल्ली-NCR वालों के लिए शानदार वीकेंड गेटवे

अब अगर आप दिल्ली-NCR से वीकेंड पर कहीं घूमने का सोच रहे हैं, तो जयपुर जाना अब पहले से काफी आसान और कम खर्चीला हो गया है।
नो टोल, स्मूद सफर, और सिर्फ 3 घंटे में पहुंच – इससे बेहतर डील क्या होगी?

📌 तो अगली बार जब जयपुर का प्लान बने, इस नए एक्सप्रेसवे से जाएं और सफर का मज़ा लें।
अभी 10 दिन फ्री ट्रायल है – टाइम बर्बाद मत करो दिल्ली वालों! 🛣️🚗💨